Advertisement

पढ़ना-लिखना अभियान एप में फोटो अपलोड का कार्य 25 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश,पढ़ना-लिखना अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा  कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में संचालित पढ़ना लिखना अभियान की समीक्षा बैठक कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. संजय गुहे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा डॉ. संजय गुहे ने सभी विकासखण्ड परियोजना अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ना-लिखना अभियान के अन्तर्गत समय-सीमा में असाक्षर पालकों को साक्षर किया जाना है। इस हेतु राज्य कार्यालय से जो भी निर्देश प्राप्त होते हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिया कि पढ़ना-लिखना अभियान एप में स्वयंसेवी शिक्षक व शिक्षार्थियों के फोटो अपलोड का कार्य 25 जून तक पूर्ण कराएं। फोटो अपलोडिंग के कार्य में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक व ग्राम प्रभारी शिक्षक आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही साक्षरता केन्द्र में नवाचारी गतिविधियां आयोजित कि जावें, जिससे शिक्षार्थी साक्षरता केन्द्र में आने के लिए प्रेरित हों, जिसकी मॉनिटरिंग जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, संकुल स्तर व ग्राम स्तर पर भी की जाये। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण को पढ़ना लिखना अभियान के तहत जिले को प्राप्त लक्ष्य व अब तक की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित जनशिक्षण संस्थन के निदेशक एम.सिद्धीकी, बी.पी.ओ अशोक कुमार सिंह, कमलेश वर्मा, उमेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रेम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47