Advertisement

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्चुअल के माध्यम से स्वयंसेवी संस्था की ली गई बैठक :

जशपुर नगर12 जून 2021राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं स्वयंसेवी संगठन धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ वर्चुअल बैठक रखी गई। कलेक्टर श्री महादेव कावरे भी आज वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी. सुथार और अशासकीय एवं स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधिगण सीधे जुड़े थे। वर्चुअल के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण के सुरक्षा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में बताया कि सभी स्वयंसेवी संस्था को समाशेधन गृह के रूप में कार्य करना चाहिए जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान उसे अलग-अलग चिन्हांकित करना तथा उसके अनुरूप प्रभावित क्षेत्रों में संसाधनों तथा सेवाओं को युक्तियुक्त ढंग से उपयोग करना, स्वयंसेवी संस्था के माध्य कार्य क्षेत्र का सही वितरण जिससे ग्राम, समुह, तहसील में एक प्रकार की सेवा सुविधा निर्मित हो सके। विभिन्न प्रकार की सेवाओं की पहचना जैसे अस्पतालों का चिन्हांकन, अस्पतालों में बिस्तर की सुविधा, जरूरतमंद को ऑक्सीजन की सुविधा, ऑक्सीजन बैंक की सुविधा, एम्बुलेंस सेवाएॅ, अस्पतालों के प्रतिक्षा कक्ष में आवश्यक सुविधाएॅ, होमआईसोलेशन में रह रहें व्यक्ति हेतु भोजन की सुविधा, नि‘शक्जनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाना, अनाथ बच्चों को ध्यान रखा जाना, कोविड-19 मरीजों को मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सा परार्मश, टीकाकरण के लिए प्रचार, सहायता, कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार हेतु सहायता तथा अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57