Advertisement

अमित शाह ने भाजपा की 69 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर! देखिए दूसरी सूची में किन-किन नेताओं का नाम शामिल

रायपुर: CG BJP Candidate 2nd List 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है। कल भी तीन राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा था। जहां एक ओर सत्ता में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बलौदाबाजार जिले में सभाएं की तो वहीं जीत का सपना देख रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अमित शाह ने पार्टी नेताओं की बैठक ली। बैठक में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम, पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

CG BJP Candidate 2nd List 2023 मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह, जेपी नड्डा और पार्टी नेताओं की बैठक करीब 7 घंटे चली। बताया जा रहा है कि बैठक में अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर अंतिम मुहर लग गई है। लेकिन नामों का ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति से अप्रूवल के बाद बीजेपी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेंगी। आपको बता दें कि एक दो दिनों में केंद्रीय चुनाव स​मिति की बैठक होने वाली है। ​

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बता दें कि मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र ,चुनाव की तैयारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास को लेकर चर्चा की है। दोनों परिवर्तन यात्रा का फीडबैक भी लिया है। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश के चुनाव प्रभारी ओम माथुर , प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश के चारों महामंत्री मौजूद रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57