Advertisement

बिलासपुर में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले – छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय, उप मुख्‍यमंत्री सिंहदेव को लेकर कही यह बात

रायपुर। PM Modi in Bilaspur : छत्तीसगढ़ चुनाव  को काफी कम समय ही बचे है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी तैयारियों को तेज गति दे दी है। छत्तीसगढ़ की जनता को साधने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर दौरे पर हैं। पीएम मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है। पीएम मोदी आज बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही उनको जीत का मंत्र भी दिया।

बिलासपुर के सीपत स्थित सांइस कॉलेज मैदान में आयोजित परिवर्तन महा संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – जम्‍मो छत्‍तीसगढ़ के भाई-बहिनी सियान, महतारी मन ला जय जोहार, बिलासपुर का आह्वन है छत्‍तीसगढ़ का ऐलान है। छत्‍तीसगढ़ में परविर्तन तय हो गया है। ये जो उत्‍साह यहां दिख रहा है ये परिवर्तन का उद्घोष है। कांग्रेस सरकार के छत्‍तीगसढ़ की त्रस्‍त जनता कह रही है आउ नई सहिबों बदल क रिहिबो। कई बार बिलासपुर आया हूं, लेकिन ऐसा उमंग और उत्‍साह इससे पहले कभी नहीं देखी। युवा शक्ति व मातृशक्ति के उत्‍साह और ऊर्जा देखने को मिल रहा है।

आज छत्‍तीगसढ़ आकंठ भ्रष्‍टाचार और कुशासन से त्रस्‍त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटलो ही घोटले हैं। हर योजना में भ्रष्‍टाचार हावी है। इसलिए छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को लाने के लिए आप लोग पूरी तरह तैयार हैं। मेरे परिवारजनों अटल जी ने छत्‍तीगसढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। ये भाजपा है जिसने छत्‍तीसगढ़ के लोगों के समार्थ को सझा, छत्‍तीसगढ़ का हाईकोर्ट हमारे बिलासपुर में है। ये काम भाजपा ने किया है। यहां साउथ ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे का मुख्‍यालय है ये राजस्‍व की दृष्ठि से भारत के सबसे बड़े जोन में से एक है। इसकी भी स्‍थापना अटल जी के सरकार के दौरान हुई।

बिलासपुर के सीपत स्थित सांइस कॉलेज मैदान में आयोजित परिवर्तन महा संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं, कि आपके हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। छत्‍तीगसढ़ के मेरे भाई- बहन आप लिख लिजिए ये मोदी की गारंटी है आपका सपना अब मोदी का संकल्‍प है। छत्‍तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा जब छत्‍तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी। दिल्‍ली से मैं जितनी कोशिश करुं यहां की कांग्रेस सरकार उसे फेल करने में जुटी रहती है।

उप मुख्‍यमंत्री सिंहदेव को लेकर कहा 

पिछले पांच साल में केंद्र से छत्‍तीगसढ़ को हजारों करोड़ रुपये मिले हैं। हमने छत्‍तीगसढ़ के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी और यह बात मैं कह रहा हूं ऐसा नहीं है यहां के उप मुख्‍यमंत्री जी ने सार्वजनकि सभा में कही थी। उप मुख्‍यमंत्री जी ने सच बोला तो ऊपर से नीचे तक विरोध शुरू हो गया। उन्‍हें फांसी पर लटकाने का खेल खेला जाने लगा। कांग्रेस के नेता उप मुख्‍यमंत्री भरी जनसभा में करते हैं कि दिल्‍ली कभी अन्‍याय नहीं करता है तो खुशी होनी चाहिए, लेकिन पूरी कांग्रेस सरकार में खलबली मच गई।हम कभी नहीं कहते हैं कि हम उपकार करते हैं। हमने पैसे भेजे लेकिन काम या तो रुके हुए हैं या देरी से चल रहे हैं। हर काम में रोक टोक करने वाली कांग्रेस सरकार दोबार आई तो राज्‍य का भला नहीं होगा।

कांग्रेस की सरकार जब दिल्‍ली में थी तब रेलवे के लिए वर्ष में औसतन 300 करोड़ छत्‍तीसगढ़ को मिलता था। लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने इस वर्ष 6000 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। अब बताईए कहां 300 करोड़ कहां 6 हजार करोड़। ये है मोदी मॉडल, ये छत्‍तीसगढ़ से मोदी का प्रेम, छत्‍तीगसढ़ के विकास के प्रति कमिटमेंट। हम चाहते हैं तेजी से रेलवे का दोहरीकरण और आधुनिकीकरण हो। ये भाजपा सरकार ही है जिसने छत्‍तीसगढ़ को आधुनिक भारत वंदे ट्रेन भी दी है।

मेरे परिवारजनों गरीब के साथ जितना अन्‍याय कांग्रेस ने किया है उतना किसी ने नहीं किया। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। गरीब के इस बेटे ने ये तय किया अपने हर गरीब भाई बहन को मुफ्त राशन दूंगा। हमने गरीब कल्‍याण योजना शुरू किया। आज भी वह योजना चल रही है, लेकिन छत्‍तीगसढ़ की कांग्रेस सरकार ने, गरीब के पेट में जाने वाले अन्‍न, गरीब का जलने वाला चूल्‍हा ये भी कांग्रेस के लोगों के लिए चोरी करने का माध्‍यम बन गया। कांग्रेस सरकार ने इसमें भी घोटला कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस सरकार में छोटे-छोटे बच्‍चों की कुपोषण से मौत की खबरें आई है, यह कितनी पीड़ा दयाक स्थिति है। कांग्रेस सरकार ने इस खौफनाक सच्‍चाई को दबाकर रखा है। कांग्रेस नेताओं को अपने बच्‍चों बहुत सरोकार है, लेकिन आपके बच्‍चों से कांग्रेस वालों को कोई लेनादेना नहीं है। उनको तो अपने बच्‍चों की जिंदगी बनानी है।

मोदी यानी गारंटी पूरी करने की पूरी गारंटी है। मोदी ने आपको दी हुई एक और गारंटी पूरी कर दी है। लोकसभा और विधानसभा में अब बहनों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएगी। कल ही राष्‍ट्रपति ने हस्‍ताक्षर कर दिया है और उसको कानून बना दिया है। मोदी तो करेगा, लेकिन आपको बहुत सतर्क रहना होगा। बहुत मुश्किल से हमने यह पड़ाव पार किया है। 30 साल से यह विधेयक अटका हुआ था। कांग्रेस और उसके घमंडि़या साथी गुस्‍से से भरे हुए हैं। उनकी निंद हराम हो गई है। अब वे नए-नए खेल खेल रहे हैं। न चाहते हुए भी उन्‍हें संसद में समर्थन करना पड़ा, क्‍योंकि माताओं-बहनों की जागरुकता से वे डर गए थे। लेकिन अब वे बहनों में भी फूट डाल रहे हैं। जातिवाद में तोड़ने और विभाजन की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस को मोदी और मोदी की योजनाएं पसंद नहीं है। अभी तक देशभर में 4 करोड़ गरीबों को पक्‍के मकान दिए गए हैं। छत्‍तीसगढ़ में जब तक रमन सिंह की सरकार थी तब तक हम तेजी से गरीबों के घर बना रहे थे, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी उसमें घोटले तलाशने लगे, लेकिन मोदी ने ऐसा पक्‍का कर दिया की पैसा सीधे गरीबों के पास जाता है। इसलिए ये काम नहीं कर रहे हैं। यहां भाजपा सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला- गरीबों के पक्‍के घर जो भी बाकी है तेज गति से पूरा करके सारे गरीबों को पक्‍का मकान दिया जाएगा।

मेरे परिवारजनों मोदी से कांग्रेस की ये नफरत इसिलए है, क्‍योंकि पिछड़े समाज से आया यह इंसान प्रधानमंत्री कैसे बन गया, इसलिए मोदी के बहाने वे पूरे पिछड़े समाज को गाली देने लगे। कांग्रेस को लगता है कि इस समाज को गाली देंगे तो कुछ नहीं होगा। कोर्ट ओबीसी को गाली देने के लिए सजा देती है‍ फिर भी सुधरने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने दलित राष्‍ट्रपति और आदिवासी राष्‍ट्रपति का विरोध किया। कांग्रेस एससी समाज को कैसे अपमानीत करती है यह गुरुबाल दास प्रमुखता से उठाते रहे हैं। प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना शुरू की गई है। इससे राज्‍य के हजारों विश्‍वकर्मा भाई-बहनों को फायदा होगा। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन को हटाने के लिए तैयार है। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्‍मेदारी है। हमें हर बूथ और वहां के वोटर का दिल जीतना है। हमारा एक ही नेता है कमल।

प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने बताया कि भाजपा ने दो परविर्तन यात्रा निकाला था। एक दंतेवाड़ा और दूसरा जशपुर से शुरू हुआ था। दोनों यात्रा के दौरान 3 हजार किलो मीटर की यात्रा करके 50 लाख से ज्‍यादा लोगों से प्रत्‍यक्ष संपर्क किया गया। सत्‍ता परिवर्तन की हवा अब तुफान में बदलने वाला है। आज दुनिया सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का बिलासपुर आगमन ऐतिहासिक होने वाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने तब से नारी सशक्‍तीकरण का काम किए हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05