Advertisement

जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप हर वर्ग के लोगों में खुशहाली : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप हर वर्ग के लोगों में खुशहाली : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में नई पहचान मिलने लगी है। हमारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप हर वर्ग के लोगों में खुशहाली आयी है। यहां ग्रामीण हो व शहरी क्षेत्र, हर अंचल में निवासरत लोगों को उन्नति के भरपूर अवसर उपलब्ध हुए हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी के एक निजी होटल में न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ‘एजेंडा छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल से परिचर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। जिसका गांव, गरीब, किसान तथा मजदूर आदि वर्ग को भरपूर लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे समाज के खासकर किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी तथा युवा वर्ग और गरीब तथा कमजोर वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों की भलाई तथा उत्थान का कार्य हो रहा है। इस तरह सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लोगों को सुगमता से रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार आदि विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57