Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल से ग्राम पंडोतरा के अन्नदाता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कमला गवेल ने अपनी बाते की साझा

मुंगेली13 जून 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय के राजधानी रायपुर से वर्चुअल तरीके से स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 153 करोड़ 91 लाख 60 हजार रूपये की 131 कार्यो का लोकार्पण और 122 करोड़ 20 लाख 59 हजार रूपये की 93 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिले के ग्राम पंडोतरा के अन्नदाता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कमला गवेल से बात की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

जिले के ग्राम पंडोतरा के अन्नदाता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कमला गवेल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावंलबी बनाने के लिए महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोठान में संग्रहित गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा भी गोठान में संग्रहित गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। उनके द्वारा तैयार की गई वर्मी कम्पोस्ट खाद को बेचकर उसे 58 हजार रूपये लाभ प्राप्त हुआ है। जो उनके आत्मनिर्भर बनने की मार्ग को प्रशस्त किया है। श्रीमती गवेल ने बताया कि इसके अलावा उनके द्वारा बारी विकास का भी कार्य किया जा रहा है। बारी विकास का कार्य में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादित सब्जियों को बिक्री कर उनके द्वारा 5 हजार रूपये का अतिरिक्त लाभ अर्जित किया है। इन योजनाओं के माध्यम से स्वावंलबी बनने की ओर अग्रसर होने और मुख्यमंत्री से अपनी बातों को साझा करने पर उन्होने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अन्नदाता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती गवेल को धन्यवाद दिया और उन्होने राज्य शासन की योजनाओं से सतत् आगे बढ़ने की समझाईश दी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05