Advertisement

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की रायगढ़ जिला कार्यकारिणी घोषित

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की रायगढ़ जिला कार्यकारिणी घोषित

मंजूल दीक्षित की टीम में तीन-तीन उपाध्यक्ष, महामंत्री व मंत्री शामिल, एक कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति
प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे पदाधिकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायगढ़। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार कौशिक व राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने की सहमति एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ. संतोष मोदी की अनुशंसा पर रायगढ़ जिला अध्यक्ष मंजुल दीक्षित ने संगठन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, तीन मंत्री व एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिलाध्यक्ष मंजूल दीक्षित की जिला कार्यकारिणी में मनोज प्रधान लोइंग, अवध नारायण सोनी (बंटी) खरसिया, जुगल किशोर अग्रवाल सरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महामंत्री पद पर संजय शर्मा खरसिया, विजय अग्रवाल घरघोड़ा, संगीत सिंह ठाकुर सारंगढ़ एवं कोषाध्यक्ष पद पर योगेश गुप्ता लैलूंगा की नियुक्ति की गई है। जिला मंत्री पद पर विजय यादव धर्मजयगढ़, विक्रम गुप्ता लैलूंगा, राजीव लोचन बेहरा बनोरा को नियुक्त किया गया है।
मीडिया/ सोशल मीडिया पद पर चार लोगों की नियुक्ति की गई है, जिसमें विपिन मिश्रा रायगढ़, श्याम भोजवानी घरघोड़ा, अजीत शर्मा सह सोशल मीडिया प्रभारी सरिया, रितेश तिवारी सह सोशल मीडिया प्रभारी सारंगढ़ शामिल हैं। रायगढ़ के अमित साहू को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्यों में ये हैं शामिल
श्री दीक्षित ने उक्त पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दयाशंकर दर्शन चपले मंडल, रविंद्र गभेल महका मंडल, हंशु अग्रवाल सुपा मंडल,4 भवानी शंकर बरेठ खरसिया , मनीष कुमार शर्मा किरोड़ीमल नगर, रवि रोशन सिन्हा प. खरसिया, सुनील थवाईत रायगढ़ नगर, राजेश पंचाल रायगढ़ नगर, जुगनू राठौर रायगढ़ नगर, अमरजीत सिंह चकरनगर, बाबा मेहर नगर धर्मजयगढ़, संजय विश्वकर्मा नगर धर्मजयगढ़, भूमिकेश साहू तमनार, सज्जन साहू संबलपुरी मंडल, मेघनाथ निषाद रोडोपाली मंडल, मोहन नायक बरमकेला, परिमल चंद कोसीर, भूतनाथ लेद्रा मंडल, मुरली नायक बरमकेला , भूपेंद्र वर्मा जोबी मंडल व खुल्लू सारथी रायगढ़ नगर शामिल हैं।
ये बनाए गए मंडल अध्यक्ष
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिलाध्यक्ष मंजूल दीक्षित ने जिला कार्यकारिणी के साथ मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की है। इसमें मनीष गांधी रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष, दीपक दास चक्रधर नगर जूटमिल मंडल अध्यक्ष, जगन्नाथ यादव धर्मजयगढ़ मंडल अध्यक्ष, ईश्वरलाल पटेल लैलूंगा मंडल अध्यक्ष, विजय कुराल राजपुर मंडल अध्यक्ष व प्रेम पटेल मुगडेगा मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने ने सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने व उससे लाभान्वित करने का आह्वान किया है।

निमेष पांडेय की रिपोर्ट…

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47