Advertisement

चुनाव आयोग ने इस भाजपा प्रत्याशी को थमाया नोटिस, जानिए क्या है वजह…

चुनाव आयोग ने इस भाजपा प्रत्याशी को थमाया नोटिस, जानिए क्या है वजह…

जशपुर। जशपुर की भाजपा प्रत्याशी की रायमुनी भगत को रिटर्निंग अफसर 12- ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में तत्काल जवाब प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अन्तर्गत चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात् नियमानुसार कार्यालयीन आदेश के तहत् प्रचार-प्रसार हेतु वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति प्रदान की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

परंतु उनके द्वारा उक्त स्थान पर नुक्कड़ नाटक (सांस्कृतिक कार्यक्रम) आयोजित किया गया, जिसकी अनुमति उनके द्वारा नहीं ली गई है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उनका यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के पूर्णत: विपरीत है।

इस संबंध में रिटर्निंग आफिसर 12- जशपुर ने प्रत्याशी रायमुनी भगत को जवाब तत्काल प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया है, साथ ही समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने की दशा में प्रत्याशी भाजपा रायमुनी भगत के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57