Advertisement

Ambikapur : प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न………….

प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में बुधवार को जिला कलेक्टर सभाकक्ष में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 17 नवम्बर को मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस पर नियुक्त मतदान अधिकारियों का तृतीय रेंडोमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के सामान्य प्रेक्षक रूपवंत सिंह, विधानसभा सीतापुर के सामान्य प्रेक्षक पी कोटेश्वर राव एवं विधानसभा लुण्ड्रा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस बीसी सतीशा, पुलिस प्रेक्षक अमित बरदार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी  सुनील नायक,  सीईओ जिला पंचायत नूतन कुंवर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा के रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम अम्बिकापुर पूजा बंसल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम सीतापुर रवि राही सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 786 मतदान केंद्र हैं जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा हेतु 254, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर हेतु के 282, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर हेतु कुल 245 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 भटगांव के अंतर्गत जिले के कुल 06 मतदान केंद्र शामिल है। इन मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी, मतदान दल क्रमांक 1, मतदान दल क्रमांक 2 एवं मतदान दल क्रमांक 3 के द्वारा 17 नवंबर को मतदान कार्य संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए मतदान दलों का तृतीय रेंडोमाइजेशन किया गया, जिसमें मतदान दलों को मतदान केंद्र अलॉट किया गया। 16 नवम्बर को मतदान दलों को पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री वितरित की जाएगी, जिसके साथ ही मतदान दलों को मतदान केंद्र की जानकारी देकर उन्हें मतदान कार्य हेतु रवाना किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57