Advertisement

सरगुजा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
लखनपुर 02 मार्च 2021/ महिला बाल विकास परियोजना के द्वारा लखनपुर सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह  का आयोजन  किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता  कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, काग्रेश युवा ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 श्रीमती सरला सिंह ,,जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 5 श्रीमती अर्पिता सिंह देव ,नगर पंचायत  उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे नरेंद्र पांडे उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह  योजना अंतर्गत लखनपुर के सामुदायिक भवन में 2 मार्च दिन मंगलवार को लखनपुर विकासखंड के 24 उदयपुर विकासखंड के 21 जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज तथा ईसाई रीति रिवाज से पंडित एवं  फादर के द्वारा सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह का उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों का निराकरण विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगी पूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने सामूहिक विवाह के आयोजन के माध्यम से मनोबल आत्म सम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक  स्थिति में सामूहिक विवाह का प्रोत्साहन तथा विवाह में दहेज के लिए दिन की रोकथाम करना है। लखनपुर महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए अधिकतम ₹25000 की राशि व्यय किए जाने का प्रावधान है इसमें से वर वधु के लिए श्रृंगार सामग्री घरेलू सामग्री सहित ₹1000 बैंक चेक रूप के रूप में प्रदान किया गया। ईस शादी के आयोजन ने  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास ज्योति मींज, लखनपुर परियोजना अधिकारी जसिंता कुजूर, परियोजना कार्यालय के  जगत राम , राम नारायण राजवाड़े  विकासखंड के  सुपरवाइजर स्वर्णलता सिंह , मीना राजवाड़े, हेमलता सिंह, मीना गोड़ , लता सिंह, दीपा सिंह, आशा तिर्की, रंजू चैधरी सहित अन्य सुपरवाइजर ,समाज सेवी संस्था  छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश  सचिव सुरेन्द्र साहू ,राजकुमार डंडसेना एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका,मितानिन ,सरपंच सचिव ,लखनपुर विकास खन्ड के स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष सचिव, सदस्य  व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ईस विवाह के दौरान भारी भीड उमडी ।कोरोना काल के बाद  लखनपुर मे पहली शादी थी ।आयोजन स्थान पर ही सभी का सामुदायिक भोज की भी व्यवस्था थी ।सभी वर वधू शादी के बाद प्रसंन लगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57