Ambikapur : निर्वाचन कर्मियों की मृत्यु या घायल होने पर अनुग्रह प्रतिकर भुगतान सम्बन्धी प्रस्ताव भेजने पत्र जारी………….

निर्वाचन कर्मियों की मृत्यु या घायल होने पर अनुग्रह प्रतिकर भुगतान सम्बन्धी प्रस्ताव भेजने पत्र जारी………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसम्बन्धितों को पत्र जारी कर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कर्तव्य के दौरान निर्वाचन कर्मियों की मृत्यु या घायल होने पर अनुग्रह प्रतिकर भुगतान संबंधी प्रस्ताव भेजने कहा है। जारी पत्र में प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रस्ताव के दस्तावेजों को निर्धारित क्रम तथा प्रारूप में अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियो आदि का निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु या घायल होने पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम के तहत अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)