लखनपुर विकास खण्ड में खंड स्तरीय अँगना में शिक्षा कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न

लखनपुर विकास खण्ड में खंड स्तरीय अँगना में शिक्षा कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन
लखनपुर 02 मार्च 2021/ अँगना में शिक्षा एक नई पहल कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की माताओ को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें इस कोरोना काल मे अपने घर मे सुरक्षित रहते हुए पढ़ने को प्रेरित करना है।इसी कड़ी में आज लखनपुर ब्लॉक में अँगना में शिक्षा कार्यक्रम में 90 बच्चों व उनकी माताएं तथा 17 महिला शिक्षिका उपस्थित रही।कार्यक्रम की सुरुवात माता सरस्वती जी की प्रतिमा पे दिप जलाकर और पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव और जनपद उपाध्यक्ष, शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष अमित सिंह देव जी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि में आईटी सेल महासचिव मकसूद हुसैन, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह, जगदीश प्रजापति सेवानिवृत्त प्रधानपाठक, अरविंद गुप्ता मंडल संयोजक उपस्थित रहे। अँगना में शिक्षा कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर लक्ष्मी शर्मा रजपुरी, रेखा भगत गुमगरा कला व आशा पांडेय अंधला ने माताओं को इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमे अपने बच्चों को मिनिमम लर्निंग आऊट कम तक लाना है जिसमे आप माताओ का विशेष योगदान होगा।सपोर्ट कार्ड की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह माताओ द्वारा अपने बच्चों को सपोर्ट किया जा रहा है इसलिए इसे रिपोर्ट कार्ड न कह कर सपोर्ट कार्ड कहा जा रहा है। गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी गतिविधि को घरेलू वातावरण से जोड़कर हम अपने बच्चों को बहुत कुछ सीखा सकते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह देव ने कहा माँ बच्चों की पहली गुरु होती है, जो सबसे पहले अपने बच्चों को सही और गलत की पहचान करना सिखाती है। आप सभी द्वारा यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा पहल है। शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि अँगना में शिक्षा कार्यक्रम में 4 वर्ष से लेकर6 वर्ष तक के बच्चों को उनकी माताओ द्वारा पढ़ाये जाने हेतु तैयार करने विकास खण्ड की स्वप्रेरित महिलाएं व शिक्षिका स्वयं से आगे बढ़कर कार्य करने की बीड़ा उठाया यह कार्य प्रशंसनीय है। ये सभी बच्चे देश के भविष्य है। कार्यक्रम को लखनपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM