Advertisement

90 विधानसभा सीटों में मिले 1,3,463 डाक मतपत्र

90 विधानसभा सीटों में मिले 1,3,463 डाक मतपत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 29 नवम्बर 2023 तक राज्य में 90 विधानसभाओं में अब तक सभी श्रेणियों के कुल 1,03,463 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी , निर्वाचन ड्यूटी कर्मचारियों के सुविधा केन्द्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और अनुपस्थित श्रेणी के 80+, दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र सभी शामिल है।

सेवा मतदाताओं को जारी किये गए ईटीपीबी प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी संख्या 29 नवम्बर 2023 तक कुल 6169 है। सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी दिनांक 3 दिसंबर 2023 को मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व तक प्राप्त किये जाएंगे । प्रत्येक दिवस प्राप्त होने वाले इन ईटीपीबी को जिला स्तर पर अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के उपस्थिति में जिला मुख्यालय के ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाता है और इसकी संख्यात्मक जानकारी से सभी को अवगत कराया जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डाक मतपत्रों की कुल संख्या में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों / कर्मचारियों के कुल 91,086 डाक मतपत्र भी शामिल हैं जो कि मतदान दिवस के 1 दिन पूर्व तक सभी जिलों में निर्मित सुविधा केन्द्रों से प्राप्त हुए थे । 80+ आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर प्राप्त किये गए डाक मतपत्रों की संख्या कुल 6043 है। इसके अतिरिक्त अनिवार्य सेवा श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों की कुल संख्या 165 है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47