Advertisement

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, एक मजदुर घायल

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, एक मजदुर घायल

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से हादसे की खबर आ रही है. यहां ठेका में काम करने वाला एक मजदुर हादसे का शिकार हो गया है. मजदुर गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मजदुर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. मगर ठेका कंपनी ने मजदूर को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां घायल मजदूर का उपचार जारी है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बता दें, भिलाई स्टील प्लांट के लोको रिपेयर शॉप में बीते गुरुवार शाम करीब 5 बजे ड्यूटी के दौरान एक मजदूर स्लिप होकर गिर गया. जिसके चलते मजदूर के बाएं पैर और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है. हादसे के तुरंत बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया. घायल मजदूर का बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई में इलाज जारी है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57