Advertisement

राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र,कबाड़ सामान से 8 फीट का पहाड़ी मैना तैयार,

राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र,कबाड़ सामान से 8 फीट का पहाड़ी मैना तैयार,

रायपुर। राजधानी में छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक पहाड़ी मैना को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने यंग इंडिया ग्रुप ने यह प्रयास किया है. शहर को सुंदर बनाने और शहर को सुंदर बनाने पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने पहाड़ी मैना की सुंदर आकृति स्थापित की गई है. पहाड़ी मैना की प्रतिमा तैयार करने फैक्ट्री और घरों से निकलने वाली अनुपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसमें सरिया, गियर प्लेट, मशीनों के क्षतिग्रस्त हिस्से, लोहे की चेन, जाली, लोहे की प्लेट आदि का उपयोग किया गया है. नगर निगम रायपुर, हीरा ग्रुप और यंग इंडिया सहित कई संस्थाओं के सहयोग से सुंदर पहाड़ी मैना को तैयार किया गया है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस पहाड़ी मैना की प्रतिमा रायपुर के महात्मा गांधी सदन नगर निगम मुख्यालय के सामने लगाई गई है. पहाड़ी मैना को 100 किलो कबाड़ से तैयार किया गया है, जो 8 फीट ऊंची है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57