Advertisement

गरियाबंद : धान के अवैध परिवहन पर गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही”ग्राम नवाडीह मे 02 पिकअप भरे धान को किया गया जप्त” ।

गरियाबंद : धान के अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही”ग्राम नवाडीह मे 02 पिकअप भरे धान को किया गया जप्त” ।

छुरा – शासन के मंशानुसार प्रदेश के किसानो को अधिक से अधिक लाभ मिले इसी परिप्रेक्ष्य में जिले के पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए है।
आज दीगर प्रान्त उडीसा से थाना छुरा अन्तर्गत सीमा से लगे ग्रामों में अवैध धान परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम नवाडीह में दीगर प्रांत उडीसा की ओर से आ रहे पिकअप वाहनों सी.जी. 23 एम 4453 एवं सी.जी. 23 एफ 6701 को पुलिस टीम के द्वारा रोककर चेकिंग करने पर धान भरा हुआ पाया गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर पिकअप वाहन चालकों ने अपना नाम दुर्जन सोरी उम्र 24 वर्ष साकिन पटपरपाली थाना छुरा जिला गरियाबंद एवं पुरुषोत्तम मरकाम पिता शिव सिंह उम्र 27 साल निवासी विजयनगर का रहने वाला बताया। दूसरा पिकअप वाहन कमाक सीजी 23 एफ 6701 एवं सी.जी. 23 एम 4453 में लोड 60-60 बोरी धान को ग्राम गिधनीपानी (उडीसा) से लाना बताया तथा उक्त धान का स्वामी रवि गोस्वामी पिता सुरेन्द्र गोस्वामी उम्र 28 निवासी कोसमी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ०ग० का होना बताया गया। उक्त धान के संबंध में वाहन चालकों से दस्तावेज पेश करने कहा गया जिन्होने मौके पर किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना बताया। समक्ष गवाहन पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में प्रआर० 261 लक्ष्मण चन्द्रवंशी, आर. 441 डिगेश्वर साहू, आर0 580 रिजवान कुरैशी, व आर0 367 ओम प्रकाश भारती की सराहनीय भूमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57