Advertisement

कलेक्टर पीएस एल्मा ने आज बहेरा कुसमी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर पीएस एल्मा ने आज बहेरा कुसमी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर पीएस एल्मा ने आज शुक्रवार को जिलें में हो रहे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान खरीदी केंद्र बहेरा कुसमी का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी व उठाव की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्था, धान खरीदी की दर, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड़ की व्यवस्था और धान खरीदी के लिए समिति में की गई तैयारी का जायजा लेकर गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। केंद्र में संधारित की जा रही पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मी से अब तक की गयी धान ख़रीदी की जानकारी ली। इसके साथ धान विक्रय करने आये किसानों से बात की। उन्होंने केंद्र में संधारित की जा रही पंजियों का भी अवलोकन किया। धान की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर एल्मा ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में धान खरीदी में कोई बाधा न हो, इसके लिए सतर्क रहें। अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करें। धान खरीदी के कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले असामयिक वर्षा (बे-मौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए तिरपाल, आदि के पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होंने धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए, निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सकें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47