Advertisement

महासमुंद : खाद्य विभाग का ईमेल हैक

महासमुंद : खाद्य विभाग का ईमेल हैक

महासमुंद। कार्यालय, कलेक्टर (खाद्य शाखा),महासमुन्द का ई-मेल आई डी mahasamundcgfood@gmail.com है, जो कार्यालयीन शासकीय पत्र व्यवहार के उपयोग के लिये है किन्तु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विगत 21 नवम्बर, 2023 से इस ई-मेल आईडी/पासवर्ड को हैक कर लिया गया है। कार्यालय द्वारा अनेक बार उक्त ई-मेल आई डी का पासवर्ड परिवर्तित किया गया किन्तु अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रत्येक परिवर्तित पासवर्ड को पुनः परिवर्तित कर दिया गया है। वर्तमान में इस कार्यालय की उक्त ई-मेल आई.डी एक्सेस नहीं हो रही है।
जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों एवं व्यक्तियों के द्वारा मुझे जानकारी दी जा रही है कि इस कार्यालय कि ई-मेल आई.डी. से उन्हे संदेहास्पद एवं अनर्गल संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तत्संबंध में इस कार्यालय से संबंधित सभी विभाग विभाग प्रमुख, प्रतिष्ठान एवं व्यक्तियों के संज्ञान में ला रहा हूँ कि कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), जिला महासमुन्द की ई-मेल आई.डी mahasamundcgfood@gmail.com से प्राप्त पत्र एवं संदेश को इस कार्यालय द्वारा प्रेषित नहीं माना जावे तथा इस कार्यालय से संबंधित पत्र व्यवहार उक्त ई-मेल आई.डी. के माध्यम से नहीं किया जावे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57