Advertisement

भारत ने T20 सीरीज जीता

भारत ने T20 सीरीज जीता

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज़ अपने नाम कर लिया है। भारत की टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 175 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरुआत तो बहुत ज्यादा रनों के साथ की लेकिन भातरीय स्पिनरों ने अपनी गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाई।
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थीं।

लेकिन तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को ये जीतने के लिए 20 ओवर में 175 रन बनाने हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर 6 ओवरों में 50 रन जोड़े. एरॉन हार्डी ने जायसवाल को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. यशस्वी ने 28 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें एक सिक्स और छह चौके शामिल रहे. यशस्वी के बाद भारत ने श्रेयस अय्यर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट सस्ते में खो दिए। 63 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारतीय पारी को मोमेंटम प्रदान किया. ऋतुराज ने तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 28 गेंदों पर 32 रन बनाए. यहां से रिंकू सिंह और जितेश शर्मा ने तूफानी बैटिंग करके भारत को 9 विकेट पर 174 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। रिंकू सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. रिंकू ने 28 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्का लगाया. वहीं जितेश ने महज 19 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली. जितेश की पारी में तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा. देखा जाए तो भारत ने आठ रनों पर आखिरी के पांच विकेट खोए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं तनवीर संघा और जेसन बेहरेनडॉर्फ को दो-दो सफलता हासिल हुई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57