
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2024-25
बेमेतरा – शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी 2024 (रविवार) को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जायेगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट www.nta.ac.in या ‘https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर 16 दिसम्बर 2023 शाम 5 बजे तक भरे जायेंगे।










