Advertisement

स्कूली बच्चों ने सार्वजनिक शौचालय का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

स्कूली बच्चों ने सार्वजनिक शौचालय का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस मनाया जा रहा हैं। जिसके तारतम्य में नगर पंचायत बेरला में पिछले माह 17 से 25 दिसंबर 2023 तक क्लीन टॉयलेट कैंपेन प्रारम्भ किया गया हैैं।
नगर पालिका की स्वच्छता टीम द्वारा रोज निकाय के सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की विशेष सफाई की जा रही हैं। नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा हैैं। सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का कायाकल्प सुनिश्चित करने के लिए 5 सप्ताह तक गतिविधियां चलेंगी। इसमें मूलभूत सुविधाएं देने का प्रयास भी होगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे के द्वारा नागरिकों को अभियान में जुड़कर क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय की सफाई एवं रखरखाव में सहयोग हेतु अपील की जा रही हैं। अभियान के दौरान स्व सहायता समूह एवं स्कूली बच्चों को शौचालय का भ्रमण भी कराया जा रहा हैैं। आज कन्या शाला बेरला के बच्चों के द्वारा वार्ड क्रमांक 12 के बस स्टैंड परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय का भ्रमण किया गया तथा शौचालय के उपयोग, सफाई और रखरखाव हेतु जागरूक भी किया गया। अभियान के अंत में समस्त शौचालयों का ग्रेडिंग भी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जानी हैैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47