Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाये – कलेक्टर एल्मा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाये – कलेक्टर एल्मा

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक, योजनाओं से पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाये

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर पीएस एल्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद समय सीमा की बैठक ली गई। बैठक में सभी जिलाधिकारियों उपस्थित थे। बैठक के शुरुआत में कलेक्टर श्री एल्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों-कर्मचारियों आभार व्यक्त किया गया। कलेक्टर पीएस एल्मा ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य में निकाली जाएगी। जिसमें भारत सरकार द्वारा चालाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बेमेतरा जिले में इस कार्यकम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें समस्त विभागों के विकास मूलक कार्यों का यात्रा के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए ज़िला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन कर लें। योजनाओं से पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाये।
उन्होंने कहा कि ज़िले में ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों चौक-चौराहों की तत्काल साफ सफाई एवं आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीईओ ज़िला पंचायत एवं सभी सीईओ जनपद विशेष रुचि लेकर इस कार्य को सम्पन्न कराये। स्वच्छता का सभी जगह ध्यान रखा जाये। कार्यालयों अस्पतालों में भी नियमित साफ-सफाई हो सुनिश्चित हो,सभी कार्यालय प्रमुख विशेष रूप से ध्यान रखे।
कलेक्टर एल्मा ने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ (हमारा संकल्प विकसित भारत) के सफल आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन से जारी विस्तृत दिशा निर्देशों के अनुरूप यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्व्य डॉ.अनिल बाजपेयी, सीएल मार्कण्डेय, ज़िले के सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने कार्यक्रम में विभागों की भूमिका, जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी,प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा डेटा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे-आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए पीएम आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने ज़िले में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। प्रकरणों को समय पर निराकरण के निर्देश दिये।
उन्होने केंद्र सरकार की योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के दौरान योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जिले में इन योजनाओं का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार के अलावा केंद्र सरकार से आने वाली प्रचार वैन जिसमें प्रोग्राम का आयोजन करने हेतु संपूर्ण सुविधा जैसे-एलइडी, टीवी, माइक,स्पीकर, बुकलेट्स क्विज हेतु पुरस्कार (टी-शर्ट, टोपी) कार्यक्रम हेतु संपूर्ण ऑडियो विजुअल बैनर पोस्टर आदि से किया जायेगा। इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक व प्रभावी ढंग संचालन तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47