Advertisement

समय सीमा के बाहर के सभी प्रकरणों को अभियान चलाकर करें निराकरण – कलेक्टर

समय सीमा के बाहर के सभी प्रकरणों को अभियान चलाकर करें निराकरण – कलेक्टर

जिलाधीश ने की लंबित राजस्व प्रकरणों एवं स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा निर्वाचन एवं आचार संहिता की समाप्ति उपरांत कलेक्टर पीएस एल्मा द्वारा बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों एवं स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। विधानसभा निर्वाचन के चलते राजस्व अधिकारियों के निर्वाचन कार्य में व्यस्त होने के कारण अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं विवादित नामांतरण, बंटवारा, तथा सीमांकन, डायवर्सन व वृक्ष कटाई के प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पाया था। अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय द्वारा बताया गया कि जिलें में अविवादित नामांतरण के कुल 1257 प्रकरण तथा अविवादित बंटवारा के कुल 129 प्रकरण लंबित हैं, जो समय सीमा के भीतर हैं, अविवादित नामांतरण के 32 तथा अविवादित बंटवारा के 14 प्रकरण समय सीमा के बाहर के है। इसी प्रकार विवादित नामांतरण के 197 प्रकरण तथा विवादित बंटवारा के 124 प्रकरण समय सीमा के भीतर है एवं विवादित नामांतरण के 20 प्रकरण और विवादित बंटवारा के 29 प्रकरण समय सीमा के बाहर के हैैं। इसी प्रकार डायवर्सन के 55 प्रकरण समय सीमा के भीतर तथा 25 प्रकरण समय सीमा के बाहर के है। कलेक्टर द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को समय सीमा के बाहर के सभी प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिए हैैं।
जिलें में स्वामित्व योजना के तहत जिलें के सभी 688 ग्रामों का आबादी सर्वे ड्रोन फ्लाई के माध्यम से किया जा चुका है। सर्वे ऑफ इण्डिया से 676 ग्रामों का मैप-1 नक्शा प्राप्त हो चुका हैं, जिसमें से 300 ग्रामों का मैप-1 नक्शा का सत्यापन किया जाकर प्रेषित किया गया है। 158 ग्रामों के मेप-2 नक्शा प्रारंभिक प्रकाशन हेतु प्राप्त हुआ हैं, जिसमे से 85 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। शेष ग्रामों के प्रकाशन की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर द्वारा स्वामित्व योजना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में सीएल मारकण्डेय अपर कलेक्टर बेमेतरा, भूपेन्द्र जोशी अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़, युगलकिशोर उर्वशा अनु अधि बेरला, सुभाष शुक्ला तहसीलदार साजा, परमानंद बंजारे तहसीलदार बेमेतरा, आशुतोष गुप्ता अधीक्षक भू-अभिलेख बेमेतरा, वीरेन्द्र कुमार साहू सहा. अधी भू-अभिलेख एवं राधा किशन सहा अधीक्षक मू-अभिलेख बेमेतरा उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47