Advertisement

डीएवी जांता अंडर 19 बालिका व अंडर 14 बालक कबड्ड़ी नेशनल के लिए चयनित

डीएवी जांता अंडर 19 बालिका व अंडर 14 बालक कबड्ड़ी नेशनल के लिए चयनित

डीएवी जांता का राज्यस्तरीय खेल में भी रहा दबदबा

डी ए वी जांता के 19 बच्चे अब राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता गाज़ियाबाद के लिए चयनित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के बच्चे अंडर 14 डीएवीएसीसीएल पब्लिक स्कूल गेवरा कोरबा, अंडर 17 डीएवी कुसमुंडा कोरबा व अंडर 19 गेवरा कोरबा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के खेल प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल उत्सव में भाग लिए। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डीएवी संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रमुख डिप्टी रीज़नल ऑफिसर क्षेत्रीय अधिकारी प्रक्षेत्र अ, डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़ जोनल कोऑर्डिनेटर माननीय प्रशांत कुमार रहें। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल लगभग 29 जिलों के 96 स्कूलों के लगभग 2400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न 30 खेलों में हिस्सा लिया, दो दिवसीय खेल का भव्य आयोजन हुआ था, इन खेलों में तीन स्तरों के बच्चों का खेल आयोजन रखा गया था। जिसमें पहला अंडर 14, दूसरा अंडर 17 व तीसरा अंडर 19 इन तीनों स्तरों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल समापन समारोह के मुख्यातिथि डीएवी संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रमुख डिप्टी रीजनल ऑफिसर, क्षेत्रीय अधिकारी (प्रक्षेत्र अ) डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़ जोनल कोऑर्डिनेटर माननीय प्रशांत कुमार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें। राज्य स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खेल विभाग के क्लस्टर एक के प्रमुख डॉ बीपी साहू के साथ सभी क्लस्टर इंचार्ज भी उपस्थित रहें। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो दिवसीय तीनों स्तर के खेलों में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें अंडर 19 कबड्डी बालिका प्रथम, अंडर 14 कबड्डी बालक प्रथम, अंडर 17 कबड्डी बालिका द्वितीय उपविजेता, अंडर 19 बालिका 800 मी दौड़ ठगेश्वरी द्वितीय, लॉन्ग जंप नीलम अंडर 19 थर्ड, इस तरह से कुल 5 खेलों में डीएवी जांता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान बनाया हैं, साथ ही गोल्ड मैडल व सिल्वर मैडल लाकर बच्चों ने राष्ट्रीय खेल आयोजन हेतु गाजियाबाद जाएंगे।
दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मुख्यअतिथि प्रशांत कुमार जोनल कोऑर्डिनेटर डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ने कहा कि हमारे छात्र छात्राओं ने संभागीय और राज्य स्तरीय उपलब्धियां अर्जित कर विद्यालय परिवार को गौरव प्रदान किया हैं, उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्तर खेल में भी विजयी होने हेतु शुभकामनाएं दिए एवं विजयी प्रतियोगियों को भी अपने कर कमलों से पदक व मैडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। डीएवी स्कूलो के सभी छ: क्लस्टरो के खेल प्रभारी (क्लस्टर इंचार्ज) प्राचार्य सहित विभिन्न स्कूलों के खेल शिक्षक व छात्र-छात्राए उपस्थित रहें, संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने सभी बच्चों को राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47