Advertisement

कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर ले रहे धान खरीदी व उठाव की जानकारी

कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर ले रहे धान खरीदी व उठाव की जानकारी

बेमेतरा जिलेें में अब तक 129 धान उपार्जन केन्द्रों मे 2 लाख 63 हजार 823 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा जिलें में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए एक नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते महीने में अभी तक 2 लाख 63 हजार 823 मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी हैं। जिलेें के 129 धान उपार्जन केन्द्रों में 102 सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी की जा रही हैं। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व उठाव की जानकारी ले रहें हैं, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दें रहे हैं ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या ना आये। बेमेतरा जिलेें के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। 1 नवंबर को पहले दिन 448 पंजीकृत किसानों का टोकन कट गया था। पहले दिन 409 किसानों से 18501 क्विंटल धान की खरीदी की गयी। जिला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 40 मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं और अब तक 14 दिसंबर 2023 तक की स्थिति में कुल उपार्जन 263823 मि.टन हों चुके हैं। डीओ जारी 222719 मि.टन, डीओ में उठाव 140486 मि.टन, डीओ में उठाव शेष 82233 मि.टन, केंद्रों में शेष स्टाक 123337 मि.टन जिसमे खरीदी का प्रतिशत 28 व परिवहन 53 प्रतिशत हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 576.37 करोड़ रुपये की खरीदी की जा चुकी हैं, जिसमें 53606 किसान लाभान्वित हों चुके हैं। भुगतान की पुष्टि 43988 कृषक, राशि 475.88 करोड़ हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि समितियों में बारदाना की उपलब्धता सभी केंद्रों में उपलब्ध हैं तथा किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47