Advertisement

बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने के बजाए, घर-घर शराब पहुंचा रही भूपेश सरकार- शानु कश्यप


लखनपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के ढाई साल कार्यकाल पूर्ण होने पर आम जनता के बीच घर-घर जाकर यह जाना जा रहा है कि क्या कांग्रेस सरकार ढाई साल में अपने वादों को पूरा कर पाया है या नही जिसमे ग्रामीणों के द्वारा दिये गए बाइट के अनुसार पूर्ण रूप से कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूर्ण करने में असफल नजर आई है।

एक ओर जहां कांग्रेस सरकार के छत्तीसगढ़ में छत्तीस (36) वादे का घोषणा पत्र जारी किया गया था चुनाव के दरमियान वहीं दूसरी ओर किसान के द्वारा कर्ज लिया गया था उसे पूर्ण रूप से माप करने की बात जहाँ कही गई जा रही है वहीं दूसरी ओर जब किसानों से उक्त सम्बंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर मण्डल प्रभारी एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शानु कश्यप द्वारा जानकारी ली गई तो आम जनता के द्वारा कहा गया कि धरातल स्तर पर यह योजना असफल होती हुई नजर आ रही है। जिसका लाभ आम जनता को प्राप्त नही हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं दूसरी ओर जहां किसानों को 2500 रु. धान प्रति किवंटल दिए जाने का वादा किया जा रहा है वहीं किस्तो में पैसा दिए जाने से ना खुस नजर आ रहे हैं।

बेरोजगारों को बेरोजगार भत्ता 2500 रु. प्रति माह दिया जाएगा ऐसा घोषणा पत्र में उलेख किया गया था। किंतु आज तक एक भी वादा पूरा नही हुआ।

वहीं पत्रकार सुरक्षा अधिनियम भी जल्द ही लागू किये जाने का वादा किया गया था किंतु ढाई साल पूर्ण होने के बावजूद आज तक पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू नही किया गया।

इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े जी, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी जी, अनुराग शुक्ला जी, विमल मंगलवार जी, अभिमन्यु सिंह जी सहित लखनपुर मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47