Advertisement

किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले : कलेक्टर

किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले : कलेक्टर

जशपुर। कलेक्टर ने केसीसी कार्ड बनाने के लिए किसानों से लगने वाले दस्तावेजों की जानकारी ली। कलेक्टर मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले इसके संबंध में आज कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, बैंकर्स की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा उपस्थित थे। संबंधित बैंकर्स ने बताया कि किसानों का चार फोटो, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड,बी वन, पी टू या ऋण पुस्तिका का छाया प्रति, एवं नॉमिनी का आधार कार्ड का दस्तावेज लगेंगे। कलेक्टर ने व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपसंचालक कृषि, लीड बैंक मैनेजर, अपेक्स बैंक नोडल अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारिता, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एवं अन्य बैंकर्स उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जो किसान वंचित है उन्हें चिन्हांकित कर वांछित दस्तावेज प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा केसीसी शत प्रतिशत शेष बचे हुए किसानों का बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने केसीसी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने कहा तथा कनिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को 50 केसीसी का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए ।विकासखंडवार केसीसी के प्रगति एवं उपलब्धि गूगल शीट में एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड शत प्रतिशत बनाने के लिए अभियान चलाने निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47