मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र’ पुस्तक का किया विमोचन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती के अवसर पर आचार्य श्री मिश्र द्वारा पुनः संपादित एवं संयोजित कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र नामक पुस्तक का विमोचन किया। गौरतलब है कि सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता रहे पंडित सुंदरलाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1922-23 में जेल से हस्तलिखित कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र निकाला था। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब के रूप में संकलित एवं संयोजित किया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आचार्य श्री मिश्र को पंडित सुंदरलाल लाल शर्मा द्वारा हस्तलिखित कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को सहेजकर पुनः संपादन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कृति के संकलन से युवा पीढ़ी को अपने पुराधाओं के संघर्ष और उनके योगदान को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।