Advertisement

मिस्त्री ने किया था चौकीदार का मर्डर, सहयोगी के साथ अरेस्ट

चौकीदार की हत्या करने के 2 आरोपियों गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में चौकीदार की हत्या करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। किरंदुल में ऑक्सीजन पार्क का काम चल रहा है। इस काम में कई मजदूर और मिस्त्री लगे हुए हैं। जिस जगह काम चल रहा है, वहां के एक मिस्त्री सोहन मानिकपुरी को सामान की देखरेख करने के लिए चौकीदार बनाया गया था।

कुछ दिन पहले उस पर आरोप लगाया गया गया था कि वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सामान की चोरी करता है। जिसके बाद उसे काम से निकालकर दूसरे युवक समत राम नाग को चौकीदार बना दिया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

काम से निकाले जाने की वजह से सोहन मानिकपुरी काफी खफा था। जिसके बाद उसने अपने एक दोस्त हड़मा वट्टी के साथ मिलकर समत राम नाग को मारने की योजना बनाई।

14-15 दिसंबर की दरम्यानी रात दोनों अचानक उसके कमरे में पहुंच गए। फिर धारदार हथियार से नए चौकीदार पर हमला कर उसे मार डाला। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जब उसी जगह रहने वाला एक युवक समत राम नाग के कमरे में पहुंचा, तो बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ मिला। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47