Advertisement

पीसीसी के प्रभारी सचिव चंदन यादव दो दिन के दौरे पर रायपुर

पीसीसी के प्रभारी सचिव चंदन यादव दो दिन के दौरे पर रायपुर

रायपुर। टिकट दिलाने लाखों रूपए लेने के आरोपों के बाद पीसीसी के प्रभारी सचिव चंदन यादव दो दिन के दौरे पर आज दोपहर रायपुर आ रहे हैं। वे संगठनात्मक बैठकों के लिए आज बालोद और कल राजनांदगांव जाएंगे। यादव ऐसे समय आ रहे हैं जब प्रभारी महासचिव सैलजा को हटाकर सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रदेश के पीसीसी सी बैठकों में हार की समीक्षा में बड़े नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वैसे यादव पर नतीजे आने के बाद मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ.विनय जायसवाल आरोप लगा चुके हैं। विनय ने यादव पर टिकट दिलाने के लिए सात लाख रूपए लेने की बात कही है। और समय आने पर खुलासा करने का भी दावा किया था। अब जब यादव स्वयं आ रहे हैं तो उन पर इस आरोप पर सफाई का दबाव होगा। उन्हें तीन शहरों में जवाब देना होगा। समझा जा रहा है कि यादव का यह आखिरी दौरा हो सकता है। प्रभारी महासचिव पायलट , अपने सहयोग के लिए नए सचिव नियुक्त करवाएंगे। यादव को छत्तीसगढ़ में छह वर्ष से अधिक हो चुके हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47