छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को सुबह 11.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.35 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में सुबह 11.40 बजे कुल उत्सव-2023 -में नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात वहां से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्दरी, कोनी बिलासपुर जायेंगे और वहां पूर्वान्ह 12.30 बजे विद्या भारती के पदाधिकारियों से भेंट करने के पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2 बजे सुशासन दिवस पर आयोजित धान बोनस वितरण समारोह में शामिल होंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात ग्राम बेन्द्री से कार द्वारा मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर जाएंगे और वहां दोपहर 3.50 बजे अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.50 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 6.30 बजे नालंदा परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 7.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में ’सुशासन दिवस’ पर आयोजित काव्यांजलि, कवि सम्मेलन, संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात रात्रि 8 बजे शदाणी दरबार रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां सिंधी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात्रि 8.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर रायपुर लौट आएंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!