Advertisement

उपमुख्यमंत्री अरूण साव स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए

रायपुर : उपमुख्यमंत्री अरूण साव स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के एकेडमी वर्ड स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये गए एग्जिबीशन का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री साव नन्हे बच्चो की देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देखी और बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आज स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे न केवल पढ़ाई में बल्कि उसके साथ-साथ हर क्षेत्र में अव्वल खड़े हैं और अपनी इसी प्रतिभा के दम पर ये बच्चे देश को नंबर एक बनाएंगे।” उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम इस दिशा में और बेहतर काम करते हुए अपने स्कूलों को शानदार और विश्वस्तरीय बनायेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों ने भी कड़ी मेहनत कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी। इन सब की बदौलत बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी बच्चों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने स्कूल में गुणवक्तापूर्ण शिक्षा और अधोसंरचना पर ज़ोर दिया जाएगा।

स्कूल के प्राचार्य पंकज जोशी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक बेमेतरा दीपेश साहू,साजा विधायक ईश्वर साहू, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित स्कूल के शिक्षक,शिक्षिकाएं, बच्चों के अभिभावक, छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47