छत्तीसगढ़बेमेतराराजनीतिराज्य

ज़िले में विकास तेज़ी से होगा – बघेल

ज़िले में विकास तेज़ी से होगा – बघेल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ में किसानों को धान बोनस राशि प्रमाण-पत्र सौपें

ज़िले में किसानों को 232 करोड़ से ज़्यादा बोनस राशि खाते में आयी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज 25 दिसंबर सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी। इस मौके पर ज़िले के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचन वाले कृषकों के लम्बित बोनस 232 करोड़ 21 लाख 66 हज़ार रुपये की राशि का आन लाइन भुगतान किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मंत्री श्री दयाल दास बघेल नवागढ़ ब्लॉक के 16535 किसानों को 54 करोड़ 76 लाख 65 हज़ार रुपये वितरण के 20 हितग्राहियों को धान बोनस राशि प्रमाण-पत्र सौपे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस धान बोनस राशि का प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रायपुर ज़िले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम बेन्द्री से प्रदेश के किसानों को बोनस राशि समारोह में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 लंबित बोनस राशि का ऑनलाइन राशि वितरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल और किसान नवागढ़ ब्लॉक से वीडियो काँफेंसिंग के ज़रिए जुड़े। आज सुशासन दिवस 25 दिसंबर को ज़िले के चारों विकासखंडों में मुख्य अतिथियों द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचन वाले कृषकों के लम्बित बोनस 232 करोड़ 21 लाख 67 हज़ार रुपये वितरण किया गया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल नवागढ़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। बेमतरा में मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू और साजा ब्लॉक में मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर साहू ने किसानों को बोनस राशि प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। इसी प्रकार बेरला कार्यक्रम में पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल नवागढ़ मे समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जो वादा किया यूज़ तत्काल पूरा किया, इससे किसान खुश है। उन्होंने कहा ज़िले के साथ क्षेत्र का विकास तेज़ी से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नवागढ़ में अवैध शराब, ज़ुहा-सट्टा पर तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दे दिये है। उन्होंने कहा यहाँ की जानता शान्ति प्रिय है और शांति से रहना चाहती है ।भय-मुक्त वातावरण जानता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। मंत्री श्री बघेल ने कहा की आप सब ने अभी मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना, उन्होंने कहा कि सभी वादे पूरे होंगे।
आपको बतादें कि खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में ज़िले के 71602 किसानों ने 37 लाख 66 हज़ार 836 क्विंटल धान की लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जायेगा। यह राशि 112 करोड़ 97 लाख 51 हज़ार रुपये है। सबसे ज़्यादा बेरला के 19901 कृषकों को 33 करोड़ 98 लाख 86 हज़ार रुपये का भुगतान होगा। विकासखंड नवागढ़ के 16347 कृषकों को 26 करोड़ 41 लाख 26 हज़ार रुपये से लाभान्वित होंगे। बेमेतरा के 16472 कृषकों को 25 करोड़ 84 लाख 51 हज़ार का भुगतान होगा।इसी प्रकार साजा विकासखंड के 18882 किसानों को 27 करोड़ 72 लाख 88 हज़ार रुपये लंबित बोनस राशि मिलेगी।
इसी प्रकार खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में ज़िले के चारों विकादखंडों से 72136 किसानों ने 39 लाख 74 हज़ार 716 क्विंटल धान बेचा ।जिसकी लंबित बोनस राशि 300 प्रति क्विंटल दर से 119 करोड़ 24 लाख का भुगतान 25 दिसंबर को होगा। इस ख़रीफ़ वर्ष में सबसे ज़्यादा विकासखंड बेरला के 19603 किसानों को 34 करोड़ 2 59 हज़ार रुपये की बोनस राशि मिलेगी। सबसे कम बेमेतरा विकासखंड के 16788 कृषकों को 27 करोड़ 50 लाख 5 हज़ार का भुगतान होगा। वही साजा विकासखंड के 19208 किसानों को 29 करोड़ 36 लाख 11 हज़ार रुपये का बोनस मिलेगा। इसी प्रकार नवागढ़ के 16535 कृषकों को 28 लाख 35 हज़ार 40 हज़ार रुपये लंबित बोनस राशि से लाभान्वित होंगे।खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में 71602 धान बेचन वाले और खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में धान बेचन 72134 कृषक लंबित बोनस राशि से लाभान्वित हुए। अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी ने स्वागत भाषण में और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!