छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

स्वामी आत्मानंद साजा में संपन्न हुआ तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

स्वामी आत्मानंद साजा में संपन्न हुआ तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

साजा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा के प्राचार्य मनीष वर्मा, उप प्राचार्य सुमित भंडारी एवं सभी शिक्षकगणों की उपस्थिति में 21 से 23 दिसंबर तक तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता आरंभ होने से पहले सभी विद्यार्थियों को खेल के प्रति सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी का शपथ दिलाया गया, साथ ही खेल प्रतियोगिता का आरंभ सरस्वती पूजन से किया गया। खेल दिवस के साथ 22 दिसंबर को गणित के महत्व के बारे में बताया गया। खेल शिक्षक हर्ष यादव के द्वारा विद्यार्थियों को चार ग्रुपों में बांटा गया, इन चारों ग्रुपों का नाम छत्तीसगढ़ के नदियों के आधार पर रखा गया, महानदी (रेड हाउस), शिवनाथ नदी (ब्लू हाउस), अरपा नदी (ग्रीन हाउस), इंद्रावती नदी (येलो हाउस) हैं। खेलों का प्रारंभ प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, सुई धागा, दौड़, आलू दौड़, बोरा दौड़ आदि खेल शामिल रहें, इन सभी खेलों को गायत्री केवट, श्रीवता टंडन, रूबी वर्मा, प्रणिता राजपूत शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया तथा माध्यमिक एवं हाई स्कूल के बालक बालिकाओं के द्वारा शतरंज, बैडमिंटन, दौड़, कबड्डी, खो खो, रस्सा खींच, कैरम इत्यादि खेल खेला गया। जिसमें सभी शिक्षकगण मानस करदास, आशीष चंदेल, हितेश, सौरभ द्विवेदी, पूजा तिवारी, वंदना पाल, ज्योति मेश्राम, ऐश्वर्या यादव, प्रेरणा जायसवाल, सुमन साहू, मधुरिमा रंजन के सहयोग द्वारा यह खेल का कार्यक्रम संपन्न किया गया। खेल के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह व लगन देखा गया, विद्यार्थियों के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ खेल खेला गया। साथ ही बच्चों के उत्साह और रुचि को बढ़ाने के लिए सभी शिक्षकगणों का कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता संपन्न किया गया। इन खेलों में महानदी (रेड हाउस ग्रुप) प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवनाथ नदी (ब्लू हाउस ग्रुप) द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अरपा नदी (ग्रीन हाउस ग्रुप) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा इंद्रावती नदी (येलो हाउस ग्रुप) चतुर्थ स्थान प्राप्त कियाा। खेल शिक्षक हर्ष यादव के द्वारा खेल उत्सव कार्यक्रम का समापन कराया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!