Advertisement

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नागपुर रैली में शामिल होंगे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नागपुर रैली में शामिल होंगे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139 वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेसजन 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा हैं। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी हैं। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर एवं ब्लाक में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हैं, राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ट नेतागण पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता लाखों की संख्या में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे, नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगी, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलता, सवैधानिक संस्थानों की स्वायता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होंगी। कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही जनता के लिए जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती रही हैं। देश के आजादी के लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का महतवपूर्ण योगदान हैं। जनसमस्याओं को लेकर मुखर हैं, हम जनता की आवाज बने रहेंगें। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर हैं तैयार हम। कांग्रेस पार्टी 28 दिसम्बर को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में एक है तैयार हम राष्ट्रीय स्तर की विशाल रैली आयोजित कर रही है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सांसद, विधायक मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष 28 दिसंबर 2023 को दोपहर 2 बजे, नागपुर में आयोजित विशाल राष्ट्रीय रैली में शामिल होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47