Advertisement

गरियाबंद : धान बोनस मिलने पर कृषक श्री सुखदेव राम साहू ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

गरियाबंद : धान बोनस मिलने पर कृषक श्री सुखदेव राम साहू ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले के किसानों के लिए 117 करोड़ 58 लाख रुपए धान उत्पादन प्रोत्साहन (बोनस राशि) बैंक खातांे में हस्तानांतरित किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014-15 अंतर्गत 44 हजार 507 एवं 2015-16 के 34 हजार 292 किसानों को बोनस राशि दिया गया। जिसे सुशासन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय बोनस भुगतान कार्यक्रम फिंगेश्वर के मंडी प्रांगण में आयोजित कर ऑनलाईन भुगतान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। ज़िले के ग्राम बारूला के किसान श्री सुखदेव राम साहू को धान बोनस की राशि एक लाख 18 हजार रुपये बैंक खाते में आये। उन्होंने बताया कि वह बकाया बोनस राशि मिलने की आस छोड़ चुके थे। जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उस आस को पूरा किया। श्री साहू ने कहा कि इस बोनस राशि एवं कुछ घर से पैसे लगाकर वे खेती किसानी करने के लिए ट्रेक्टर खरीदने एवं बच्चे की शादी में लगांऊगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बोनस वितरण करने पर लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57