Advertisement

जशपुरनगर : विकसित भारत संकल्प यात्रा : गांव-गांव पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं

जशपुरनगर : विकसित भारत संकल्प यात्रा : गांव-गांव पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले भर में शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने का सिलसिला जारी है। मंगवार को यात्रा जिले के कई ग्राम पंचायतों में पहुंची। जिसमें जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम चडिया, टेम्पु, जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम बेड़ेकोना, ईचोली, जनपद पंचायत कुनकुरी के बासुदेवपुर, पतराटोली सहित अन्य जनपद पंचायत के 2-2 ग्राम पंचायत शामिल हैं। जहां लोगों को यात्रा का उद्देश्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आमजनों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलवाई गई।
योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी स्थानों पर मोबाइल वैन का स्वागत समिति द्वारा स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की सामान्य जानकारी दी गई। वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि, ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन व स्वाईल हेल्थ कार्ड डेमोंस्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। यात्रा के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके पात्र लाभार्थी मेरी कहानी-मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत अन्य लोगों को अपनी सफलता की कहानी सुना रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। लाभार्थी स्वयं बता रहे हैं कि उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, चिरायु हरियाणा योजना, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऑटोमैटिक पेंशन व राशन कार्ड इत्यादि योजनाओं का किस प्रकार लाभ उठाकर अपने जीवन को आसान बनाया है।
योजनाओं से संबंधित पम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं । साथ ही लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम भी हो रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57