Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा सुरुज कवि सम्मेलन में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा सुरुज कवि सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और बलिदानी वीर साहिबजादों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री विष्णु देव सहित सभी अतिथियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ कुमार विश्वास की पंक्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कवियों की वीर, श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं से पूरा स्टेडियम झूम उठा।
कवि सम्मेलन में मनवीर मधुर, गोविंद राठी, सुश्री सपना शर्मा ने अपनी मौलिक रचनाओं का वाचन किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओ पी चौधरी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक श्री धरम लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47