Advertisement

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए करना है काम : टीएस सिंहदेव

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए करना है काम : टीएस सिंहदेव

सूरजपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सरगुजा में हार की जिम्मेदारी खुद ली है। उन्होंने कहा जो जितने बड़े पद पर है उसकी जिम्मेदारी उतनी ही ज्यादा है। पिछला सब भूल कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए काम करना है। आठ विधानसभा में हम करीब एक लाख तिहत्तर हजार चार सौ वोट से पीछे रहे हैं। इस अंतर को पाट कर जीत हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा।
चुनाव में हार की समीक्षा बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा परिणाम अप्रत्याशित है सरगुजा और बस्तर की 26 सीटों में हम सिर्फ चार सीट जीत पाए जबकि मैदानी क्षेत्रों आदिवासियों के लिए आरक्षित 9 में से 7 सीट कांग्रेस पार्टी जीती है। यह कहना ठीक नहीं होगा कि आदिवासियों का समर्थन कांग्रेस को नहीं मिला। बस्तर की परिस्थितियों दूसरी थी, वहां अल्पसंख्यक सामुदाय कांग्रेस से नाराज था। जातीय संघर्ष को लेकर उपजे हालात में उन्हें सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दिल्ली में चुनाव पूर्व कोर कमेटी की बैठक में मैंने इस बात को रखा था। सरगुजा में दूसरी परिस्थिति थी। पिछले चुनाव में सरगुजिया सरकार को लेकर लोगों में जो उत्साह था वह इस बार नहीं देखा गया। हराने के लिए चक्रव्यूह रचा जा रहा था जानते हुए भी मैं अभिमन्यु नहीं बन सका। यह मेरी कमी है। शहर में पीछे रहे। लखनपुर में उम्मीद के मुताबिक परिणाम रहा। अम्बिकापुर ग्रामीण पिछड़े,उदयपुर ने संभाला लेकिन थोड़े अंतर से चूक गए। उन्होंने फिर हार कर मैदान न छोडऩे की बात दोहराई। कहा यदि जीत जाता तो किसी की नहीं सुनता, अगली पीढ़ी के लिए जगह छोड़ देता मगर अब जब तक आप लोग चाहेंगे आपके साथ रहूंगा। परिणाम अप्रत्याशित था। अंबिकापुर और सीतापुर की जीत को लेकर वे निश्चित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47