Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर नगर पहुंचने पर आज पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने स्व. दिलीप सिंह जूदेव का पुण्य स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि आश्रम की गतिविधियों से मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। आश्रम वनवासियों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन की अलख जगाने के लिए निरंतर प्रयासरत् है और अंचल के जनजातीय समुदाय को इसका लाभ मिल रहा हैं। गौरतलब है कि जशपुर नगर में वनवासियों के कल्याण के लिए 1952 में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम के द्वारा वनवासियों के हितों के संरक्षण और उनकी बेहतरी के लिए यहां चलायी जा रही गतिविधियां प्रशंसनीय है।

इस मौके पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, संयुक्त महामंत्री रामेश्वर राम भगत, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत सहित बड़ी संख्या में आश्रम से जुड़े पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47