छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा

रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के मध्य आज विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जो इस प्रकार है –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय- सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मंत्री राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।

मंत्री दयाल दास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

मंत्री केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।

मंत्री लखनलाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।

मंत्री ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।

मंत्री टंक राम वर्मा- खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।