Advertisement

गरियाबंद : कलेक्टर छिकारा के निर्देश पर धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी

गरियाबंद : कलेक्टर छिकारा के निर्देश पर धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी

कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर निरंतर कड़ी कारवाही की जा रही है। देवभोग अनुविभाग के एसडीएम सुश्री अर्पिता पाठक ने बताया कि देवभोग अनुविभाग के अंतर्गत 15 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए है। जहां चौबीस घंटे सातों दिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लगातार गश्त भी की जा रही है। उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले अवैध धान की परिवहन पर लगातार नजर रखकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत देवभोग अनुविभाग में अब तक 3600 से अधिक धान पैकेट जब्त कर कार्यवाही की गई है। इस कड़ी में विगत दिवस दो वाहन जब्ती की कारवाही की गई। जिसमे सेंधमुडा में वाहन क्रमांक सीजी 23 एफ-3869 में 60 पैकेट एवं मगररोड में वाहन क्रमांक सीजी 13 एलए 3184 में 120 पैकेट धान के अवैध परिवहन करने पाए जाने पर जब्त कर कार्यवाही की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार मैनपुर एसडीएम श्री हितेश पिस्दा ने बताया कि विगत शाम मैनपुर अनुविभाग के अंतर्गत बिरीघाट चेकपोस्ट पर वाहन क्रमांक सीजी 23 के 4975 पर 300 पैकेट अवैध धन परिवहन करते पाए जाने पर जब्ती की कारवाही की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार चौबीसो घंटे चेकपोस्ट पर निगरानी रखकर अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47