Advertisement

गरियाबंद : गर्भवती माताओं एवं बच्चों के बेहतर देखभाल एवं सही पोषण के लिए किया गया जागरूक

गरियाबंद : स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा के तहत ग्राम स्तरीय बैठक संपन्न

जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के नवाचार अभियान के तहत जनजाति क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमे जिले को कुपोषण मुक्त, एनीमिया मुक्त, प्रसव पूर्व देखभाल एवं सही स्तनपान को लेकर व्यवहार परिवर्तन पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत की भूमिका एवं पालकों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। गृह भ्रमण , रेडी टू ईट, गुड़ चिकी, गरम भोजन आदि को गर्भवती माता एवं बच्चो तक सही पोषण के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा शत प्रतिशत सुनिश्चितता करने के संबंध में भी चर्चा की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

ग्राम पंचायत लोहारी में हुई इस मीटिंग में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के उचित देखभाल, खानपान एवं टीकाकरण को बेहतर करने के उद्देश्य से सभी को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही इस जानकारी को जिले के सभी लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई गई। जिससे ग्रामीण जन माताओं एवं बच्चों के बेहतर देखभाल और पोषण के लिए जागरूक होंगे। बैठक में यूनिसेफ जिला सलाहकार चित्रा साहू, पीपरछेड़ी सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सरोज मीर्चे, पंचायत प्रतिनिधि एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05