Advertisement

खेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने की जरूरत : खेल मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर : खेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने की जरूरत : खेल मंत्री टंकराम वर्मा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां न्यू सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल अकादमियों को साधन सम्पन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल संचालनालय के अधिकारीगण इस मौके पर उपस्थित थे।

खेल सचिव एक्का एवं खेल संचालक श्रीमती सिन्हा ने प्रदेश में संचालित सभी आवासीय खेल अकादमियों एवं गैर आवासीय खेल अकादमियों, विभिन्न खेल गतिविधियों सहित युवा कल्याण गतिविधियांे की जानकारी उन्हें दी। खेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में संचालित खेल अकादमियों को साधन संपन्न बनाने और खेल प्रशिक्षण के ढ़ांचे को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशिक्षण गतिविधियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की जरुरत है। नई तकनीकों के साथ विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध बजट की जानकारी भी अधिकारियों से ली। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खेल मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध खेल मैदानों और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बच्चों को खेलने के लिए सुव्यवस्थित खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए खेल मैदानों को विकसित करने की कार्यवाही की जाए। सभी जिलों के सभी गांवों में खेल मैदान हेतु उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर खेल मैदान बनाने हेतु सुरक्षित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।
खेल मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के राशि अंतरण और राशि के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया जा चुका हैं, जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

खेल मंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों के कौशल का समुचित विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने एवं विभागीय योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47