रायगढ़ : जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने ली वाहन चालक संघ की संयुक्त बैठक

रायगढ़ : जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने ली वाहन चालक संघ की संयुक्त बैठक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

हिट एंड रन केस को लेकर बीते दो दिनों से ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर जिला पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वाहन चालक संघ, ट्रेलर मालिक संघ और ऑटो चालक संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

जिला अभियोजन अधिकारी सिद्वार्थ ठाकुर ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2)की जानकारी दी। साथ रायगढ़ पुलिस द्वारा कानूनी प्रावधान के संबंध में एक व्याख्या नोट पृथक से वाहन चालक संघ को शेयर किया गया है। मीटिंग में उपस्थित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा वाहन चालक संघ के सदस्यगणों को प्रशासन और पुलिस की दी गई समझाइस का पालन करने बताया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

एसडीम रायगढ़ गगन शर्मा ने हड़ताल से आमजन को हो रही समस्याएं के संबंध में वाहन चालक संघ के पदाधिकारी और ड्रायवरों को अवगत कराते हुए जल्द हड़ताल समाप्त करने हेतु अपील की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और ड्रायवरों ने आश्वस्त किया कि उनकी हड़ताल से आमजन को परेशानी नहीं होगी। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा, चालक संघ से संजय बाजपेयी, सतीश कुमार चौबे, विकास अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सत्यदेव तिवारी, चिंतामणी शर्मा, मनोज सिंह, फुलेन्द्र मिश्र, अरविंद दुबे, शशिभूषण, एजाज अहमद, मुकेश चौबे, मो.रूस्तम सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।