Advertisement

राजनैतिक दलों और मीडिया की बैठक संपन्न

राजनैतिक दलों और मीडिया की बैठक संपन्न

दुर्ग 06 जनवरी 2024/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों और मीडिया की बैठक ली।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाकर 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केंद्रों में दावा-आपत्ति करने का कार्य किया जावेगा। विशेष अभियान दिवस के तहत् विशेष शिविर दिवसों 13 जनवरी 2024 (शनिवार) एवं 14 जनवरी 2024 (रविवार) को भी दावा आपत्ति करने का कार्य किया जावेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वे प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रारूप 07 में, मतदाता सूची की प्रविष्ट में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए प्रारूप 08 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10.00 से सायंकाल 05.30 तक की अवधि में संपर्क कर सकते हैं। पुनरीक्षण के समय प्राप्त दावे आपत्ति की सूची वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। सूची में आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर अथवा वोटर्स डॉट इसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल में आनलाईन आवेदन कर सकते हैं तथा मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने यह भी बताया कि 6 जनवरी 2024 की स्थिति में विधानसभावार मतदाता संख्या क्रमशः विधानसभा 62 पाटन में 217210, विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण में 220305, विधानसभा 64 दुर्ग शहर में 228207, विधानसभा 65 भिलाई नगर में 168852, विधानसभा 66 वैशाली नगर में 251124, विधानसभा 67 अहिवारा में 244869 तथा विधानसभा 68 साजा (आंशिक) में 86807 एवं विधानसभा 69 बेमेतरा (आंशिक) में 18258 है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57