Advertisement

राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री साय

राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री साय

गरियाबंद 07 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव में शामिल समाज के नागरिकों ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने महोत्सव स्थल पर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आयेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम माता भक्ति जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में 2 साल का धान बोनस किसानों को देने का वादा किए थे। सुशासन दिवस में 12 लाख से ज्यादा किसान के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि किसानों को दिया जा चुका है। मोदी की गारंटी पूरा करने सरकार कदम आगे बढ़ा चुकी है 13 दिसंबर को शपथ लेने बाद 14 को पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएससी जांच के लिए सीबीआई को मामला सौंपने का निर्णय लिया गया है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मुनाफा दिया जाएगा। अभी समर्थन मूल्य दर पर किसानों को भुगतान हो रहा है। अंतर की राशि भी किसानों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में शामिल सभी वादे पांच साल में पूरे किए जायेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू,महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल राम साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है।आज हम सभी राजिम माता की जयंती मनाने आये हैं। सभी समाज की एक देवी और देवता आराध्य होते हैं, लेकिन साहू समाज की विशेष महत्ता है कि दो हमारी आराध्य देवी हैं, माता राजिम और माता कर्मा जिनके आशीर्वाद से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। साहू समाज की विशेषता है कि हमारे समाज के लोग मेहनत और लगन से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने सेवा कार्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। साहू समाज के लिए गौरव का विषय है कि राजिम भक्तिन माता हमारे समाज की आराध्य देवी हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज सबको दिशा देने का काम करता है और सभी समाजों को साथ लेकर चलता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47