Advertisement

जशपुरनगर : विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामों में पारंपरिक नृत्य-गीत से किया जा रहा है स्वागत

जशपुरनगर : विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामों में पारंपरिक नृत्य-गीत से किया जा रहा है स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अब जन-जन तक हैं। जिले के सभी विकासखंड में शिविर आयोजन का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन 10 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित की जा रही है। जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में आज मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोड़ीपटकोना सहित अन्य विकासखंडों के ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जहॉ आयोजित शिविरों में वैन के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए जा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर के माध्यम से हजारों हितग्राही को लाभान्वित किया गया हैं। जिसमें प्रमुख रुप से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, चिरायु योजना,सुकन्या योजना सहित अन्य योजना शामिल हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डुडुगजोर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्थानीय निवासी श्री बालचंद चौहान ने बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए राशि मिली, जिसके बाद अब उनके पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। परिवार में सब खुशी-खुशी रह रहे है। पहले कच्ची मकान था जिसके चलते पानी-बरसात में बहुत परेशानी होती थी। घर में भी पानी भर जाता था और बार-बार मरम्मत के लिए पैसे भी लगते थे। लेकिन अब पक्के मकान बनने से सब लोग अच्छे से है। मेरे आसपास में भी अब सबके पक्के मकान हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार। ग्राम बरकसपाली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में श्रीमती इंदु ने बताया कि उन्हें स्तन कैंसर हुआ था,जब उन्हें चिकित्सकीय जांच के दौरान पता चली तो बह घबरा गई थी। क्योकिं परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। उनके लिए इलाज के लिए रुपये जुटाना मुश्किल था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बने आयुष्मान कार्ड से इलाज संभव है वो भी मुफ्त में तो उन्होंने राहत की सांस ली। श्रीमती इंदु ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से उनका स्तन कैंसर का इलाज पहले रायगढ़ में और उसके पश्चात् रायपुर के अस्पाल में मुफ्त में कराया। उन्हें अस्पताल में पूरी सुविधाएं भी मिली। अब वे पूरी तहत स्वस्थ हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा की यह योजना गरीबों के लिए संजीवनी से कम नहीं हैं।

यात्रा के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत यात्रा का आयोजन कर रही है। शिविर के दौरान किसानों को ड्रोन के जरिए खाद व कीटनाशक छिडक़ाव की विधि, कृषि कार्य में जैविक खाद एवं नैनो यूरिया का उपयोग करने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। यात्रा के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके पात्र लाभार्थी मेरी कहानी-मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत अन्य लोगों को अपनी सफलता की कहानी सुना रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57