Advertisement

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोड़िया का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोड़िया का किया औचक निरीक्षण

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में सफाई व्यवस्था से नराज कलेक्टर ने एसडीएम को क्षेत्र के सभी वेलनेस सेंटर का निरीक्षण करने दिए निर्देश

कोड़िया माध्यमिक शाला पहुंची कलेक्टर, प्रधान पाठक को बच्चों की लगातार काऊंसलिंग करने निर्देशित किया

दुर्ग, 10 जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकाखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़िया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई न होने के कारण नाराजगी जताई। धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) विनय सोनी को निर्देश देते हुए कहा कि हफ्ते में एक बार स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण करे तथा स्वास्थ्य केन्द्र को सुव्यवस्स्थित करवाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल के सामने पैच वर्क कर आवागमन व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी पंजियों का गंभीरता पूर्वक अवलोकन कर प्रसूति कक्ष को और व्यवस्थित कर संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने कहा।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला कोड़िया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों से अध्यन, अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही शिक्षक पंजी एवं अन्य दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रधान पाठक से शिक्षा की गुणवत्ता को और अच्छा करने के लिए छात्र छात्राओं और उनके पालकों की लगातार काउंसलिंग करते रहने कहा। परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने प्राथमिक शाला के बच्चों से चर्चा की और उससे पढ़ाई के बारे में पूछा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही कृपा राम सिन्हा की पुत्रवधु उषा सिन्हा से बातचीत भी की श्रीमती उषा ने बताया कि पहले हम कच्चे मकान में रहते थे प्रधानमंत्री आवास योजना से पैसे मिलने से पक्के मकान बनाने में तेजी आई है साथ ही पूर्णता की ओर है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर लोकेश घ्रुव तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) विनय सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57