Advertisement

दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिजनों को सहायता राशि प्राप्त होने से मिलेगी राहत

सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में तात्कालिक सहायता प्रदान करने जिले के तहसीलों को कुल 23 लाख 15 हजार रुपए का मिला आबंटन

गरियाबंद/ सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में मृतक के परिजनों तथा घायलों को तात्कालिक सहायता राशि का भुगतान करने के लिए जिले के तहसीलों को कुल 23 लाख 15 हजार रुपए का आबंटन प्रदान किया गया है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात अपर कलेक्टर द्वारा आबंटन की राशि जारी कर दी गई है। आबंटन की राशि 9 जनवरी को तहसीलों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। तहसीलों को तात्कालिक सहायता राशि का आबंटन मिलने से दुर्घटना के प्रकरणों में घायल एवं मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे दुर्घटना से प्रभावित लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। तहसीलों को दुर्घटना प्रकरणों के तात्कालिक सहायता राशि आबंटन प्राप्त होने से भुगतान के लिए लंबित प्रकरणों का भी तेजी से निराकरण कर पीड़ितों को राहत दिलाई जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपर कलेक्टर श्री भोई ने बताया कि दुर्घटना से पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने तहसील गरियाबंद को 4 लाख 75 हजार रुपए, देवभोग को 75 हजार रुपए, राजिम को 7 लाख 25 हजार रुपए, मैनपुर को 6 लाख 35 हजार रुपए एवं तहसील छुरा को 4 लाख 5 हजार रुपए का आबंटन प्रदान किया गया है। इस प्रकार इन तहसीलों को कुल 23 लाख 15 हजार रुपए का आबंटन दिया गया है। इससे इन तहसीलों के अंतर्गत दुर्घटना के प्रकरणों में प्रभावितों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47